Royal Enfield Classic 650 अपडेट : रेट्रो लुक में नई चमक, Royal Enfield Classic 650 अब नए अवतार में आ चुकी है। यह बाइक क्लासिक 350 की पहचान को बरकरार रखते हुए बड़े साइज और बेहतर फीचर्स के साथ आती है। गोल एलईडी हेडलाइट, टियरड्रॉप फ्यूल टैंक और कर्व्ड फेंडर्स के साथ इसमें क्रोम की भरपूर झलक है, जो इसे एक प्रीमियम रेट्रो लुक देता है।

Table of Contents
इसके ट्विन पी-शूटर एग्जॉस्ट इसे एक खास रॉयल एहसास देते हैं।
Honda Activa 7G बुक करें और पाएं ₹19,000 का डिस्काउंट 65 KMPL तक का मिलेगा माइलेज..!
दमदार इंजन और शानदार परफॉर्मेंस
Classic 650 में 647.95cc का इनलाइन ट्विन-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो एयर/ऑयल कूल्ड है। यह इंजन 47.04 PS की पावर और 52.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। बाइक की टॉप स्पीड 157 kmph है और कंपनी दावा करती है कि यह 21.45 kmpl की माइलेज देती है।

रंगों की शानदार रेंज
यह बाइक चार रंगों में उपलब्ध है –
- Black Chrome
- Bruntingthorpe Blue
- Vallam Red
- Teal
हर कलर वैरिएंट बाइक के लुक को और भी शानदार बनाता है।
इसे भी पढ़े : Honda Activa 7G बुक करें और पाएं ₹19,000 का डिस्काउंट 65 KMPL तक का मिलेगा माइलेज..!
ब्रेक्स और टायर्स में भी पूरा भरोसा
बाइक में आगे और पीछे डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं – आगे 320mm और पीछे 300mm सिंगल डिस्क। दोनों में ट्विन-पिस्टन फ्लोटिंग कैलिपर्स लगे हैं और डुअल-चैनल ABS के साथ सुरक्षा का भी खास ख्याल रखा गया है। टायर्स की बात करें तो फ्रंट में 100/90-19 और रियर में 140/70 R18 टायर दिए गए हैं।
Triumph Trident 660 आई धमाकेदार अंदाज़ में, पॉवर, टॉर्क और स्पोर्टी लुक कीमत सिर्फ ₹8.64 लाख से शुरू!
डायमेंशन और वजन में भारी, पर बैलेंस्ड
बाइक की कुल लंबाई 2318 mm, चौड़ाई 892 mm और ऊंचाई 1137 mm है। इसका व्हीलबेस 1475 mm है और ग्राउंड क्लियरेंस 154 mm। इसका वजन 243 kg है, जो इसके भारीपन और स्थिरता को दर्शाता है। 14.7 लीटर का फ्यूल टैंक लॉन्ग राइड्स के लिए शानदार है।
KTM Duke 390 अब सस्ती EMI प्लान में – ₹46,000 डाउन और ₹2,800 महीने की किस्त में पाएं स्टाइल और पॉवर
फीचर्स जो बनाते हैं इसे खास
Classic 650 में LED हेडलाइट और टेल लाइट, एडजस्टेबल क्लच और ब्रेक लीवर, USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट और ट्रिपर नेविगेशन के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। साथ ही, इसमें एनालॉग स्पीडोमीटर के साथ डिजिटल LCD डिस्प्ले भी है। पिलियन सीट और सबफ्रेम को हटाया भी जा सकता है, जो राइडिंग में ज्यादा कस्टमाइजेशन की सुविधा देता है।
Category | Details |
---|---|
Engine | 647.95 cc, Inline Twin-Cylinder, Air/Oil-Cooled |
Power | 47.04 PS @ 7250 rpm |
Torque | 52.3 Nm @ 5650 rpm |
Transmission | 6-speed Manual |
Top Speed | 157 kmph |
Mileage | 21.45 kmpl |
Brakes (Front/Rear) | 320 mm disc / 300 mm disc, twin-piston floating calipers |
ABS | Dual-channel ABS |
Tyres (Front/Rear) | 100/90-19 (Front), 140/70 R18 (Rear) |
Wheels | Spoke Wheels |
Kerb Weight | 243 kg |
Fuel Tank Capacity | 14.7 litres |
Seat Height | 800 mm |
Ground Clearance | 154 mm |
Dimensions (L×W×H) | 2318 mm × 892 mm × 1137 mm |
Wheelbase | 1475 mm |
तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध, जानिए कीमतें
Classic 650 को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है –
- Hotrod: ₹3,36,610 (ex-showroom)
- Classic: ₹3,41,037 (ex-showroom)
- Chrome: ₹3,49,890 (ex-showroom)
Royal Enfield Classic 650 एक परफेक्ट मिक्स है क्लासिक डिज़ाइन और मॉडर्न टेक्नोलॉजी का। रेट्रो बाइक लवर्स के लिए यह एक शानदार विकल्प है, जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और फीचर्स – तीनों में कमाल है।