Health Insurance : आज के समय में बीमारियों और इलाज का खर्च बहुत बढ़ गया है। एक छोटी-सी बीमारी भी हजारों रुपये ले सकती है, और अगर कोई बड़ी बीमारी हो जाए तो लाखों रुपये खर्च हो जाते हैं। ऐसे में Health Insurance एक ऐसा प्लान है जो आपको और आपकी जेब दोनों को सुरक्षित रखता है।

अगर आपकी उम्र 25 साल है, तो यह हेल्थ इंश्योरेंस लेने का सबसे सही समय है। इस उम्र में आप स्वस्थ होते हैं, इसलिए इंश्योरेंस कंपनियां आपको कम प्रीमियम (यानी हर साल भरने वाला पैसा) में ज़्यादा कवरेज देती हैं।
25 साल की उम्र में हेल्थ इंश्योरेंस क्यों ज़रूरी है
25 की उम्र में ज़्यादातर लोग अपनी नौकरी या करियर की शुरुआत करते हैं। इस समय आप ज़्यादा जिम्मेदारियां नहीं संभाल रहे होते, इसलिए कम पैसों में अच्छा हेल्थ कवर लेना आसान होता है। अगर आप अभी से इंश्योरेंस ले लेते हैं, तो आपको बाद में ज़्यादा पैसे नहीं देने पड़ेंगे और हर साल आपकी सुरक्षा और बढ़ती जाएगी।
इसे भी पढ़े :- सोने की कीमत में बड़ा उलटफेर! ₹1098 की गिरावट से निवेशकों में चिंता, चांदी भी नीचे गिरी…
इसके अलावा, अगर आप कुछ सालों तक कोई क्लेम नहीं करते, तो नो-क्लेम बोनस (NCB) के रूप में आपका कवरेज अपने आप बढ़ जाता है। यानी, मान लीजिए आपने ₹5 लाख का कवर लिया है, तो कुछ साल बाद यह बिना एक्स्ट्रा पैसे दिए ₹6 या ₹7 लाख तक पहुंच सकता है।
इसे भी पढ़े :- Diwali Business Idea : घर बैठे शुरू करें छोटा बिजनेस, ₹10,000 की लागत, मिलेगा मोटा मुनाफा, जानिए पूरा आइडिया
कितना कवर लेना चाहिए
अगर आप अकेले हैं और अभी परिवार की जिम्मेदारी नहीं है, तो शुरुआत में ₹5 लाख से ₹10 लाख तक का हेल्थ इंश्योरेंस प्लान लेना सही रहेगा। यह राशि आज के समय में ज्यादातर अस्पतालों के खर्च को कवर कर सकती है।

अगर आप मेट्रो सिटी जैसे दिल्ली, मुंबई, या बेंगलुरु में रहते हैं, तो इलाज का खर्च थोड़ा ज़्यादा होता है। ऐसे में ₹10 लाख से ₹15 लाख का कवर बेहतर रहेगा।
इसे भी पढ़े :- मिडिल क्लास लोगो के लिए लौटरी, इस SIP से महीने का 3,000 डाल के मिलेगा 1 करोड़ का रिटर्न, अगर देखना है……..
वहीं, अगर आप छोटे शहर में रहते हैं, तो ₹5 लाख का कवर शुरुआती दौर में पर्याप्त है। जरूरत के हिसाब से आप इसे हर 2–3 साल में बढ़ा सकते हैं।
फैमिली प्लान लेना है तो कितना कवर सही रहेगा
अगर आप अपने परिवार के लिए भी हेल्थ प्लान लेना चाहते हैं, तो फैमिली फ्लोटर प्लान चुनें। इसमें पूरे परिवार को एक ही पॉलिसी में कवर किया जाता है ,जैसे आप, आपकी पत्नी/पति और माता-पिता।

ऐसे प्लान के लिए ₹10 लाख से ₹20 लाख तक का कवर सही रहता है, ताकि किसी भी मेडिकल इमरजेंसी में पूरे परिवार को सुरक्षा मिल सके।
पॉलिसी लेते समय इन बातों का ध्यान रखें
- कंपनी का हॉस्पिटल नेटवर्क बड़ा हो, ताकि आपको कैशलेस इलाज मिल सके।
2. पॉलिसी में रूम रेंट लिमिट न हो, ताकि आप मनचाहा रूम चुन सकें।
इसे भी पढ़े :- Ambani का शेयर उड़ा ऊपर! कुछ ही हफ्तों में मिल सकता है शानदार रिटर्न, जानिए किस सेक्टर से जुड़ा है…
3. प्री-एग्जिस्टिंग डिजीज़ (पहले से मौजूद बीमारी) पर वेटिंग पीरियड कम हो।
4. को-पेमेंट (जो हिस्सा आपको देना होता है) कम से कम हो।
कवरेज कब और कैसे बढ़ाएं
आप जैसे-जैसे बड़े होते हैं और जिम्मेदारियां बढ़ती हैं, वैसे-वैसे अपना कवर भी बढ़ाना चाहिए।
- 25 से 30 की उम्र में ₹5–10 लाख का कवर रखें।
- 30 से 35 की उम्र में इसे बढ़ाकर ₹15–20 लाख करें।
- 40 के बाद सुपर टॉप-अप प्लान लेकर ₹25 लाख या उससे ज़्यादा का कवर रखें।