Xiaomi 17 Series : Xiaomi हमेशा अपने नए स्मार्टफोन्स को लेकर चर्चा में रहता है। इस बार कंपनी लेकर आई है Xiaomi 17 सीरीज़, जिसमें तीन फोन शामिल हैं – Xiaomi 17, Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max। चीन में इसे लॉन्च कर दिया गया है और भारत में इसकी एंट्री जल्द ही होने वाली है। माना जा रहा है कि यह सीरीज़ 2025 के आखिर या 2026 की शुरुआत में भारत आ सकती है। चाहिए इसे और भी गहराई से जानते है….

नए फोन में क्या खास है?
Xiaomi ने इस बार अपने फोन्स को और भी तेज़ और पावरफुल बनाया है। इन तीनों ही फोन्स में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो अभी के समय का सबसे नया और तेज़ चिपसेट है। इसके साथ ही सभी फोन Android 16-बेस्ड HyperOS 3 पर चलते हैं। इसका मतलब है कि आपको स्मूद परफॉर्मेंस और लेटेस्ट फीचर्स मिलेंगे।
इसे भी पढ़े:- OPPO Pad 5 अक्टूबर को होगा लॉन्च : 12.1” 3K+ Display और 67W Fast Charging का धमाका…
Xiaomi 17
Xiaomi 17 इस सीरीज़ का सबसे छोटा मॉडल है, लेकिन इसके फीचर्स काफी मज़बूत हैं। इसमें 6.3 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और हाई ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।
Feature | Specification |
---|---|
Display | 6.3-inch 1.5K LTPO OLED, 3500 nits peak brightness, HDR10+, Dolby Vision |
Processor | Snapdragon 8 Elite Gen 5 with Adreno 840 GPU |
RAM | 12GB / 16GB |
Storage | 256GB / 512GB / 1TB UFS 4.1 |
Rear Camera | Triple 50MP setup |
Front Camera | 50MP |
Battery | 7000mAh |
Charging | 100W wired, 50W wireless, 22.5W reverse wireless |
Operating System | Android 16, Xiaomi HyperOS 3 |
Connectivity | Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4 |
Other Features | IP68 rating, Ultrasonic fingerprint scanner, Stereo speakers, NFC |
कैमरे की बात करें तो इसमें Leica ट्यून किया हुआ ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप है। मतलब पीछे तीनों कैमरे 50MP के हैं और साथ में 50MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। फोटो और वीडियो क्वालिटी इस फोन में काफी शानदार होगी।
भारत में इसकी कीमत लगभग ₹56,000 हो सकती है।

Xiaomi 17 Pro
Xiaomi 17 Pro को कंपनी ने और भी एडवांस बनाया है। इसके फ्रंट में 6.3 इंच का 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है और पीछे एक छोटा सेकेंडरी डिस्प्ले भी दिया गया है। यह सेकेंडरी स्क्रीन नोटिफिकेशन देखने और फोटो क्लिक करने में मदद करता है।
Specification | Details |
---|---|
Display | 6.3-inch Main OLED (1220 × 2656 px, 120Hz, 3500 nits peak brightness) 2.7-inch Secondary Rear AMOLED (904 × 572 px) |
Processor | Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 |
RAM | 12GB / 16GB LPDDR5x |
Storage | 256GB / 512GB / 1TB UFS 4.1 |
Rear Camera | Triple 50MP with Leica Summilux optics (primary, telephoto, ultrawide) |
Front Camera | 50MP |
Battery | 6,300mAh |
Charging | 100W wired, 50W wireless |
Operating System | Android 16, HyperOS 3 |
Durability | IP68 rated |
Connectivity | Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4 |
Dimensions & Weight | 151.1 × 71.8 × 8.06 mm, 191g |
इस फोन का कैमरा भी दमदार है। इसमें Leica ट्यून ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप है और खास बात यह है कि इसका टेलीफोटो लेंस 5x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करता है। फ्रंट कैमरा भी 50MP का है।
इसे भी पढ़े:- Xiaomi Mini Pad : 3K डिस्प्ले + 165Hz रिफ्रेश रेट ,Dolby Atmos Dual स्पीकर्स के साथ ! छोटा साइज ,बड़ा धमाका…
भारत में इसकी कीमत करीब ₹62,300 बताई जा रही है।
Xiaomi 17 Pro Max
इस सीरीज़ का सबसे बड़ा और सबसे शानदार फोन है Xiaomi 17 Pro Max। इसमें 6.9 इंच का 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जिसे Xiaomi Dragon Crystal Glass से प्रोटेक्ट किया गया है। इसके अलावा इसमें पीछे की तरफ एक और 2.9 इंच का सेकेंडरी डिस्प्ले दिया गया है।
Feature | Xiaomi 17 Pro Max |
---|---|
Processor | Snapdragon 8 Elite Gen 5 |
Display | 6.9-inch AMOLED, 1200 × 2608 pixels |
Rear Camera | Triple 50MP sensors (Leica-branded) |
Front Camera | 50MP |
Battery | 7,500mAh |
Charging | 100W wired, 50W wireless |
RAM | 12GB / 16GB LPDDR5x |
Storage | 256GB / 512GB / 1TB |
Operating System | Android 16-based HyperOS 3 |
Secondary Display | Rear-mounted cover display for notifications & selfies |
Connectivity | Wi-Fi 7, 5G |
कैमरे की बात करें तो इसमें भी Leica ट्यून किया हुआ ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप है, जिसमें पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलता है। यह 5x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करता है। फ्रंट कैमरा भी 50MP का है।
भारत में इसकी अनुमानित कीमत करीब ₹74,700 से ₹99,900 तक हो सकती है।
भारत में कब लॉन्च होगा और कितने का मिलेगा?
Xiaomi ने अभी भारत में लॉन्च डेट कन्फर्म नहीं की है। लेकिन टेक रिपोर्ट्स के अनुसार यह सीरीज़ 2025 के आखिर या 2026 की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है।
इसे भी पढ़े:- iQOO Neo 10R : AI Features और Esports Mode के साथ आया भारत में , गेमर्स के लिए बेस्ट फोन?…
कीमत की बात करें तो –
- Xiaomi 17: लगभग ₹56,000
- Xiaomi 17 Pro: लगभग ₹62,300
- Xiaomi 17 Pro Max: ₹74,700 से ₹99,900 तक
क्यों है यह सीरीज़ खास?
Xiaomi ने इस बार सिर्फ बजट फोन पर फोकस नहीं किया, बल्कि प्रीमियम सेगमेंट को भी टारगेट किया है। इसमें तेज़ प्रोसेसर, शानदार डिस्प्ले, Leica कैमरे और ड्यूल डिस्प्ले जैसी खूबियां दी गई हैं।
जो लोग लग्ज़री और टेक्नोलॉजी का कॉम्बिनेशन चाहते हैं, उनके लिए Xiaomi 17 सीरीज़ एक बढ़िया ऑप्शन बन सकती है।