Nord CE 4 का डिज़ाइन सिंपल, स्लिम और हल्का है। इसमें IP54 रेटिंग दी गई है। Nord CE 5 का लुक और भी मॉडर्न है, ग्लॉसी फिनिश और नए कलर ऑप्शंस के साथ। यह थोड़ा भारी है लेकिन इसकी वजह है बड़ी बैटरी और मजबूत बॉडी। और इसमें IP65 रेटिंग है।
Source : Pinterst
दोनों में 6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले, FHD+ रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। CE 4 का डिस्प्ले अच्छा है लेकिन CE 5 में ब्राइटनेस और कलर एक्यूरेसी और बेहतर है। धूप में विजिबिलिटी ज्यादा क्लियर मिलती है और HDR कंटेंट में मज़ा और बढ़ जाता है।
Source : Pinterst
Nord CE 4 में Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर है। Nord CE 5 में Dimensity 8350 Apex प्रोसेसर दिया गया है, दोनों में आप BGMI, COD Mobile जैसे गेम्स खेल सकते है। हेवी मल्टीटास्किंग और लॉन्ग-टर्म परफॉर्मेंस में CE 5 ज्यादा दमदार है।
Source : Pinterst
दोनों फोन में 50MP मेन + 8MP अल्ट्रा-वाइड और 16MP फ्रंट कैमरा है। CE 4 का कैमरा सोशल मीडिया और डेली फोटोग्राफी के लिए अच्छा है। CE 5 में AI प्रोसेसिंग और नाइट फोटोग्राफी बेहतर की गई है। वीडियो रिकॉर्डिंग में भी ज्यादा स्टेबल रिजल्ट मिलते हैं।
Source : Pinterst
CE 4 – 5500mAh बैटरी + 100W चार्जिंग। CE 5 – 7100mAh बैटरी + 80W चार्जिंग। मतलब CE 4 तेजी से चार्ज होता है, जबकि CE 5 दो दिन तक बैटरी बैकअप देता है।
Source : Pinterst
CE 4 Android 14 + OxygenOS 14 पर चलता है। CE 5 Android 15 + OxygenOS 15 के साथ आता है जिसमें AI फीचर्स और ज्यादा कस्टमाइजेशन मिलते हैं। अपडेट और सिक्योरिटी पैच भी लंबे समय तक मिलेंगे।
Source : Pinterst
दोनों में Dual 5G, Wi-Fi, Bluetooth 5.4 और In-display fingerprint सेंसर है। CE 5 में एक्स्ट्रा फीचर्स मिलते हैं, Infrared Blaster और MicroSD सपोर्ट।
Source : Pinterst
दोनों 8GB/12GB RAM और 128GB/256GB स्टोरेज ऑप्शन में आते हैं, लेकिन CE 5 का UFS स्टोरेज और Virtual RAM ज्यादा फास्ट है।
Source : Pinterst
Nord CE 4 की प्राइस ₹22,000 – ₹23,000 के बीच थी। Nord CE 5 की प्राइस ₹24,999 से शुरू होती है।सिर्फ ₹2-3 हजार ज्यादा देकर आपको बड़ी बैटरी, नया प्रोसेसर और अपडेटेड सॉफ़्टवेयर मिलता है।
Source : Pinterst