Great Indian Festival Sale : Galaxy S24 जैसे प्रीमियम फोन मिल रहे है सस्ते में…

Great Indian Festival Sale : फेस्टिवल सीज़न आते ही शॉपिंग का मज़ा दोगुना हो जाता है। Flipkart और Amazon हर साल अपने मेगा सेल इवेंट्स के साथ ऐसी डील्स लाते हैं कि लोग महीनों से लिस्ट बनाई हुई चीजें इसी टाइम पर खरीदते हैं। इस साल 23 सितंबर 2025 से शुरू हुई Big Billion Days और Great Indian Festival Sale में सबसे ज्यादा हलचल मचाई Samsung Galaxy S24 सीरीज़ ने।

प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज़ होने के बावजूद Galaxy S24, S24+ और S24 Ultra पर इतने तगड़े डिस्काउंट मिले कि टेक लवर्स और आम यूज़र्स दोनों ने इस बार जमकर ऑर्डर दिए।

Flipkart Big Billion Days 2025

Flipkart ने इस बार सबसे ज्यादा फोकस स्मार्टफोन कैटेगरी पर किया और Galaxy S24 की डील्स ने लोगों को हैरान कर दिया। सबसे बड़ी खासियत रही नया Snapdragon 8 Gen 3 वेरिएंट, जो इंडिया में एक्सक्लूसिवली इसी सेल के दौरान लॉन्च हुआ।

इसे भी पढ़े :- Oppo का झक्कास 5G फोन, मिलेगा 7,000mAh, 12GB RAM , 80W फास्ट चार्जिंग और DSLR जैसा कैमरा…

Galaxy S24 (Snapdragon 8 Gen 3 variant) में 8GB + 128GB वेरिएंट का प्राइस सीधे ₹40,000 से कम कर दिया गया। अब सोचो, जिस फोन का लॉन्च प्राइस ₹74,999 था, वो आधी कीमत में मिल रहा था। टेक लवर्स ने तुरंत इसे अपनी कार्ट में डाल लिया।

Image source : Google

Galaxy S24 Ultra में प्रीमियम फोन चाहने वालों के लिए ये सबसे धमाकेदार डील रही। 12GB + 256GB मॉडल सिर्फ ₹59,990 में मिल गया। इतना ही नहीं, Early Bird ऑफर में कुछ लोगों को कुल ₹60,000 तक का फायदा हुआ। Axis और ICICI कार्ड यूज़र्स के लिए तो ये असली बंपर ऑफर था।

Galaxy S24+ में इस मॉडल पर मिला फ्लैट 40% डिस्काउंट। प्रीमियम लुक और दमदार फीचर्स वाला ये फोन पहली बार इतने सस्ते में देखने को मिला।Flipkart ने इसके साथ 10% instant bank discount, एक्सचेंज डील्स, नो-कॉस्ट EMI और Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर एक्स्ट्रा कैशबैक भी ऑफर किया। मतलब जितना ज्यादा प्लानिंग, उतना ज्यादा फायदा।

Amazon Great Indian Festival 2025

Amazon भी इस बार पीछे नहीं रहा। Galaxy S24 सीरीज़ पर यहां भी बड़े डिस्काउंट्स दिए गए, हालांकि Flipkart की तुलना में कुछ वेरिएंट्स थोड़े महंगे पड़े।

इसे भी पढ़े :- iQOO Z6 LITE 5G : 90 fps में चलेगा गेमिंग और 8GB RAM और 256GB स्टोरेज का तगड़ा फोन, जानिए सबसे कम दाम में…

Galaxy S24 में Amazon पर ये फोन ऑफर्स मिलाकर सिर्फ ₹59,999 का पड़ा। प्राइस भले ही Flipkart से ज्यादा था, लेकिन फिर भी ये प्रीमियम फोन के लिए अच्छा डील माना गया। और Galaxy S24 Ultra में यहां इसका प्राइस घटकर ₹1,09,999 हो गया। Flipkart की तुलना में कम डिस्काउंट होने के बावजूद SBI कार्ड पर 10% instant discount और Amazon Pay UPI से कैशबैक ने काफी खरीदारों को आकर्षित किया।

Amazon ने इस बार यूज़र्स को Prime मेंबरशिप के साथ एक दिन पहले Early Access भी दिया, जिससे लोग सेल शुरू होने से पहले ही अपने पसंदीदा प्रोडक्ट्स पकड़ सके।

Sale Dates और Early Access

दोनों सेल्स का ऑफिशियल स्टार्ट था 23 सितंबर 2025। लेकिन खास ऑफर ये रहा कि Flipkart Plus/Black मेंबर्स और Amazon Prime मेंबर्स को 22 सितंबर से ही शॉपिंग का मौका मिल गया। Early Access का फायदा ये रहा कि लोग अपने फेवरेट मॉडल्स और कलर ऑप्शन्स को पहले ही बुक कर पाए। वरना तो आप जानते ही हो, सेल के दौरान कई बार “Out of Stock” का मैसेज देखने को मिल जाता है।

Image source : Google

खरीदने वालों के लिए टिप्स

जो लोग Galaxy S24 सीरीज़ खरीदने की सोच रहे थे, उनके लिए ये सेल गोल्डन ऑपर्च्युनिटी साबित हुई। लेकिन हां, कुछ बातें ध्यान में रखनी ज़रूरी थीं। हमेशा Final Price चेक करना चाहिए क्योंकि बैंक ऑफर, एक्सचेंज और कैशबैक जोड़ने के बाद असली प्राइस निकलकर आता है।

Flipkart और Amazon

दोनों प्लेटफॉर्म पर प्राइस कंपेयर करना स्मार्ट मूव था, क्योंकि कई बार फर्क ₹5,000–10,000 तक का हो रहा था। खासकर Flipkart पर लॉन्च हुआ Snapdragon वेरिएंट, उन लोगों के लिए बेस्ट डील था जो पहले Exynos को लेकर कंफ्यूज थे।

Author

  • नमस्कार दोस्तों! मेरा नाम जयदीप महतो है और मैं जमशेदपुर से हूँ। मैं पिछले 4 सालों से घर बैठे ऑनलाइन काम कर रहा हूँ। मैंने ब्लॉग लिखना (blogging), वेबसाइट डिजाइन करना सीखा है और अब prabhatdaily में काम करना शुरू किया हूं। इस ब्लॉग के ज़रिए मैं आपको इन्हीं चीज़ों की जानकारी देना चाहता हूँ। इसका मकसद सिर्फ जानकारी देना और आपको जागरूक बनाना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights